फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से युवती कर रही थी इन्कार: छत से फेंकने का आरोप, सैन्यकर्मी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में

Fri, 26 Jul 2024 01:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना 24 जुलाई देर शाम की है, जब मकान की तीसरी मंजिल से गिरी युवती को सैन्यकर्मी व उसका शिक्षक भाई जख्मी हालत में लेकर जा रहे थे। तभी लोगों ने घेरकर उन्हें दबोच लिया था और दोनों भाइयों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बन्नादेवी के शक्ति विहार इलाके में सैन्यकर्मी के मकान की तीसरी मंजिल से युवती को फेंकने का आरोप परिजनों ने लगाया है। उनका कहना है कि युवती पर शादी का दबाव बनाने और बात न मानने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में सैन्य कर्मी, उसकी सास और चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही थी। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती पूरी तरह होश में नहीं है। सुबह हल्का होश आने पर कुछ जानकारी दी है।

विज्ञापन


घटना 24 जुलाई देर शाम की है, जब मकान की तीसरी मंजिल से गिरी युवती को सैन्यकर्मी व उसका शिक्षक भाई जख्मी हालत में लेकर जा रहे थे। तभी लोगों ने घेरकर उन्हें दबोच लिया था और दोनों भाइयों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया था। जख्मी युवती का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जानकारी पर तड़के कासगंज क्षेत्र के गांव बेघला कोफ्ता से युवती की मां, भाई व बहन आदि परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि युवती डेढ़ माह पहले अपने बहनोई के साथ चली गई थी। इस मुकदमे में बहनोई जेल गया। 23 जुलाई को उसे तंत्र-मंत्र से जुड़े उपचार के लिए एटा, अमापुर में रिश्तेदारी में भेजा था। वहां सैन्यकर्मी देवेंद्र की ससुराल है। वह भी वहां पहुंचा हुआ था। दोनों चूंकि आपस में रिश्तेदार हैं। सैन्यकर्मी के सामने जब मामला रखा तो वह यह कहकर अपने साथ युवती को ले आया कि वहां इलाज कराएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस प्रस्ताव पर सैन्यकर्मी की सास व चचिया ससुर जगपाल उर्फ गप्पाल ने भी जोर दिया और यह तीनों लोग युवती को अलीगढ़ ले आए। परिवार का आरोप है कि उसे 24 जुलाई को यहां लाया गया। यहां लाकर युवती पर सैन्यकर्मी अपने तीसरे भाई संग शादी का दबाव बना रहा था। इसका युवती ने विरोध किया तो मारने की नीयत से उसे छत से फेंक दिया गया। 

इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें तीनों को नामजद किया है। पुलिस के अनुसार इधर, युवती ने सुबह हल्का होश आने पर बताया कि सैन्यकर्मी व शिक्षक अपने तीसरे भाई के साथ शादी का दबाव बना रहे थे। इंस्पेक्टर के अनुसार अभी युवती के पूरी तरह होश में आने का इंतजार है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपी हिरासत में हैं।

सिर, जबड़ा, गर्दन व हाथ में गंभीर चोट, नहीं हुए बयान
तीसरी मंजिल से गिरने के कारण युवती के सिर, गर्दन व हाथ में गंभीर चोट हैं। जबड़ा तक टूट गया है। इसलिए वह अभी बहुत ज्यादा बोल नहीं पा रही। ठीक से होश नहीं आ रहा। सुबह कुछ देर को होश आया था। फिर बेसुध हो गई। डॉक्टर भी अभी इंतजार करने की बात कह रहे हैं। इसलिए 25 जुलाई को बयान नहीं हो सके। अब डॉक्टरों की सलाह पर 26 जुलाई को बयान लेने का प्रयास होगा।
परिवार के आने के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। युवती की शादी कराने पर यह घटना हुई है। बाकी डॉक्टरों की सलाह, मेडिकल जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। - मृगांक शेखर पाठक,एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें