अलीगढ़ में लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह से तीन लड़कियों को बरामद किया गया है।
नौकरी का झांसा देकर झारखंड से लाते थे
गांधी पार्क थाना इलाके के बस स्टैंड के पास से मंगलवार को लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर आरोपी इन्हें झारखंड से लेकर आते थे।