फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi@20: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- पीएम मोदी नवयुग के निर्माता, राहुल गांधी को ईमानदारी का रास्ता नापसंद

Tue, 26 Jul 2022 05:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार्यक्रम Modi@ को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी को नवयुग का निर्माता बताया। कहा कि ऐसा नेता धरती पर कभी-कभी आता है। नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल और 8 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में एक भी दिन का भी अवकाश नहीं लिया। उन्होंने देश की जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएम से लेकर बतौर पीएम तक के कार्यकाल के 20 साल पूरे होने पर अलीगढ़ में आयोजित मोदी एट द रेट कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। इसमें उन्होंने पीएम मोदी को नवयुग का निर्माता बताया। कहा कि ऐसा नेता धरती पर कभी-कभी आता है। नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल और 8 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में एक भी दिन का भी अवकाश नहीं लिया। उन्होंने देश की जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। दुनिया में ऐसा कोई दूसरा शासक नहीं है कि जिस ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 20 साल शासन किया हो।

विज्ञापन

आज पीएम मोदी की वह ख्याति है कि देश के गांव-गांव का बच्चा पहचानता है। प्रधानमंत्री के 8 साल के कार्यकाल में देश का हर व्यक्ति उनके द्वारा चलाई गई किसी न किसी योजना से लाभान्वित हुआ है, इसलिए वह उन्हें पहचानता है। चाहे वह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना हो, उज्जवला योजना, जन धन योजना या मुफ्त राशन वितरण योजना। किसी न किसी योजना से हर व्यक्ति जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ के रघुनाथ पैलेस गेस्ट हाउस में हुआ।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले अच्छे कार्यों का विपक्षी दल विरोध करते रहते है, लेकिन प्रधानमंत्री देश की जनता के लिए जो हितकारी होता है उस कार्य को करते हैं।  कोरोना जैसी बीमारी के दौरान देश के वैज्ञानिकों ने कड़ी मशक्कत कर वैक्सीन बनाई, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं में चाहे राहुल हों या अखिलेश उन्होंने इसे भाजपा की वैक्सीन बताया। पिछली सरकार के कार्यकाल में विदेशी माल से बाजार पटे पड़े रहते थे। बाजारों में दिवाली पर लाइट वाली झालरें और होली पर पिचकारियां चाइना की बिकतीं थीं। प्रधानमंत्री ने सिर्फ यह कहा कि आप लोग देश में बना सामान प्रयोग करें आज देश की जनता इस ओर अग्रसर है। इससे देश के कारीगरों की आमदनी भी बढ़ी है।

कहा कि आज भारत 78 परसेंट खिलौनों का निर्यात कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए लोगों से आह्वान किया तो उसमें क्या गलत है? उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत पीएम ने यूपी के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र  में 75 अमृत सरोवर बनाने का आह्वान किया है। उस पर काम चल रहा है। 15 अगस्त तक अमृत सरोवर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान वह अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, स्वच्छता अभियान समेत अन्य पर मुद्दों पर भी बोले।

राहुल गांधी को ईमानदारी का रास्ता नहीं पसंद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि राहुल गांधी को ईमानदारी का रास्ता पसंद नहीं है। वह मोदी सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स को गब्बर सिंह टैक्स बताते हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुला लिया गया तो पूरी कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण में सबसे आगे-केशव
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में महिला सशक्तिकरण पर जितना कार्य हुआ है इतना पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं हुआ। एनडीए गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी व समाज के सबसे अंतिम पायदान आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति चुनी गई हैं यह भी मोदी नेतृत्व का कमाल है।
विज्ञापन

2022-विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ भारत विरोधी लोग चुनाव लड़े
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल चुनाव नहीं लड़ रहे थे। मोदी और भारत विरोधी लोग यूपी में कमल खिलने से रोकने का प्रयास कर रहे थे कि अगर यूपी में कमल नहीं खेलेगा तो 2024 में केंद्र में भी भाजपा की सरकार नहीं आ पाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें