फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर ही कराएं पीड़ितों की शिकायतों का निपटारा : एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना खैर व लोधा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं व शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान कराएं, ताकि पीड़ितों को बेवजह जिला मुख्यालय तक दौड़ना न पड़े।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना खैर के निरीक्षण में राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की बैरक, थाना परिसर व मैस की साफ-सफाई, मरम्मत कार्य, शस्त्र- कारतूस की स्थिति, अभिलेखों का अवलोकन व रखरखाव, सीसीटीएनएस, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाक बही, गैंगचार्ट, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की जानकारी ली। एसपी देहात शुभम पटेल के नेतृत्व में संयुुक्त छह टीमों ने सत्यापन व निरीक्षण किया। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार को थाना परिसर की भूमि संबंधी अभिलेखों के रखरखाव, राजकीय संपत्ति रजिस्टर, ई- एफआईआर की संख्या बढ़ाने, चोरी किए गए वाहनों की जल्द बरामदगी, थाने पर माल- मशरूका के निस्तारण, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने, दलित उत्पीड़न से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई व मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के पेट्रोल पंप, बैंक, मंदिर व महत्वपूर्ण स्थल व स्मारकों का चार्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में निर्माणाधीन भवनों का शेष कार्य एक माह में पूरा कराकर व कमेटी गठित कर अधिग्रहण करने को कहा। एसएसपी ने लोधा थाने का भी वार्षिक मुआयना किया। इस मौके पर एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ खैर इंदु सिद्धार्थ, गभाना विनीत सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें