फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

Sat, 17 Jul 2021 11:16 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
Wifi - फोटो : pixabay
विज्ञापन
शहर के सार्वजनिक चौराहों पर नगर पालिका परिषद के माध्यम से मुफ्त इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जाएगी। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि लोगों को हर चौराहे पर मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध होना चाहिए। 
विज्ञापन



शहर के बाशिंदों को जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। शासन ने नगर पालिका हाथरस को निर्देश दिए हैं कि शहर के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी आदि पर मुफ्त वाईफाई इंटर सेवा लोगों को मुहैया कराई जाए।

इसके लिए नगर पालिका परिषद अपनी निधि व स्त्रोतों के माध्यम से वाईफाई आदि यंत्रों को लगाएगा और लोगों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराएगा। शासन ने कहा है कि जल्द से जल्द जगहों का चिन्हांकन कर वाईफाई लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। वाईफाई सुविधा शुरू होने की आख्या भी शासन को उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जल्द ही शहर में वाईफाई इंटरनेट की सुविधा शहरवासियों को उपलब्ध राएगा। इसके लिए कार्ययोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन

- आशीष शर्मा, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें