फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जेल भेजे गए चार भाजपाई रिहा, राकेश सहाय की जमानत अर्जी पर सुनवाई 19 फरवरी को

Sun, 18 Feb 2024 06:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस से गाली-गलौज के आरोप में भाजपा नेता राकेश सहाय संग पांच भाजपाई जेल भेजे गए थे। इनमें से चार को न्यायालय ने जमानत दे दी, पर राकेश सहाय की रिहाई नहीं हो सकी। अब 19 फरवरी को राकेश सहाय की जमानत पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अदालत ने दी जमानत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस से गाली-गलौज के आरोप में अलीगढ़ के भाजपा नेता राकेश सहाय संग जेल भेजे गए उसके चार साथियों की 18 फरवरी सुबह रिहाई हो गई। अभी राकेश सहाय की रिहाई नहीं हो सकी है। उस पर अन्य मुकदमों में 19 फरवरी को जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


13 फरवरी को जेल भेजे गए राकेश सहाय, नितिन काजल, रिंकू, भूपेंद्र व सौरभ की जमानत अर्जी उसी दिन दायर कर दी गई थी। 17 फरवरी को सुनवाई के बाद पांचों को जमानत दी गई। चूंकि राकेश सहाय पर जेल जाने के बाद अन्य मुकदमा तामील हुआ है। इसलिए उसकी रिहाई अटक गई। नितिन काजल, रिंकू, भूपेंद्र व सौरभ को काफी संख्या में लोग जेल लेने पहुंचे। रेलवे रोड सहित कुछ जगहों पर उनका स्वागत किया गया। राकेश सहाय की जमानत अर्जी पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें