अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में शुक्रवार को दबंगई की तस्वीरें सामने आई हैं। चौथ नहीं देने पर युवक को बीच सड़क पर पीटा। जान बचाकर भाग रहे युवक पर फायर भी कर दिया।
विज्ञापन
क्वार्सी इलाके में कबाड़े का काम करने वाले अमन नामक युवक ने सलमान नाम के व्यक्ति पर जबरन चौथ वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने घर से निकल कर जा रहा था, तभी इसी दौरान बाइक पर सलमान नाम का युवक आया और जबरन उससे पैसे वसूलने लगा।