फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दुष्कर्म, पंचायत में निकाह तय...अब दहेज की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडौस क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के जेल जाने के बाद पंचायत ने फैसला करा दिया और दोनों का निकाह कराने का फरमान सुना दिया। इस सुलह के बाद आरोपी जेल से छूट आया और अब निकाह करने के बदले दहेज में बुलट बाइक व तीन लाख रुपये नकद मांग रहा है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्रामीण मंगलवार को एसएसपी से मिले। यहां शिकायत करते हुए बताया कि नौ मार्च की रात पड़ोसी युवक ने उनकी बेटी संग दुष्कर्म किया। शोरशराबे पर आरोपी मौके पर पकड़ा गया, मगर थाने ले जाते समय उसे उसके परिवार ने मारपीट कर छुड़ा लिया। बाद में पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी को जेल भेज दिया। इसके बाद गांव की पंचायत में दोनों परिवारों में इस शर्त पर समझौता करा दिया कि आरोपी का युवती से निकाह कराया जाएगा। इस सुलह के आधार पर युवती के न्यायालय में बयान करा दिए गए और आरोपी जेल से छूट आया। अब आरोपी निकाह से यह कहकर मुकर रहा है कि या तो बुलट बाइक व तीन लाख रुपये दिए जाएं, वरना निकाह नहीं किया जाएगा। मामले में एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
आगरा की युवती संग अलीगढ़ के युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस मामले में मुकदमे के आधार पर आरोपी के न पकड़े जाने के संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी गई है। युवती का कहना है कि क्वार्सी क्षेत्र में उसकी बहन की ससुराल आई थी। तभी आरोपी युवक शिक्षक से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों में शादी के नाम पर प्यार शुरू हो गया और आरोपी ने बहन के घर ले जाकर उसके साथ गांधीपार्क क्षेत्र में नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने गर्भपात करा दिया। अब वह शादी से मुकर गया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें