फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोदाम पर बैठे भाजपाई पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा खैर में साथियों के साथ बुधवार शाम की अपने गोदाम पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता पर पांच नामजद सहित करीब आठ लोगों ने हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से उसपर फायरिंग की।
विज्ञापन


मोहल्ला नई बस्ती निवासी अभिषेक गंगल उर्फ घंसु ने मामले रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली में दी तहरीर में उन्होंने बताया है कि वह कस्बे में प्लाई बोर्ड का कारोबार करते हैं। भाजपा में जिला कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। पार्टी से जुड़े होने के कारण कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। चार मार्च की शाम वह कस्बे में एनसीसी स्कूल के पीछे अपने गोदाम पर साथी अंकित गौतम और गौरव शर्मा के साथ बैठे थे। आरोप है कि तभी बंटी पुत्र निवासी गांव संग्रामपुर, लवकुश निवासी बिसारा, लवकुश निवासी मालीपुरा खैर, रोहित निवासी गांव अर्राना, दीपक निवासी खेड़ा सत्तू सहित करीब पांच अज्ञात लोग तीन बाइकों पर वहां आ गए। सभी के हाथों में तमंचे थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसपर जान से मारने की नीयत से करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर खलबली मच गई। उन्होंने गोदाम के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।

आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पूरी घटना की सीसीटीवी में कैद हो गई है। कोतवाल हरिभान सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें