फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने ट्रैक्टर से तोड़ा खंभा

विज्ञापन
युवक ने ट्रैक्टर से तोड़ा पोल, - फोटो : samvad
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ेसरा में दो पक्षों में होली के दिन झगड़ा हो गया। एक युवक अपने घर से ट्रैक्टर लेकर वहां गया। युवक ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर बिजली का खंभा तोड़ दिया।
विज्ञापन


खंभा ट्रैक्टर के पहिए पर गिरा और उस वक्त बिजली आ रही थी। इससे तारों में चिंगारी उठने लगी। पोल गिरने से दो पोल और गिर गए इससे वहां खड़े लोगों की जान जोखिम में आ गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विद्युत बिजली विभाग के मुख्य अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पूरी घटना की वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
बाक्स पड़ोसी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज

गांव निवासी चंचल देवी पत्नी विनय चौधरी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पड़ोसी दीपक चौधरी घर पर आया और स्कूटी मांगने लगा। पति ने मना कर दिया इसी बात पर चंचल, विनय व जेठ ओमवीर सिंह से आरोपी ने गाली-गलौज की। आरोपी घर से अपना ट्रैक्टर लेकर आया और जान से मारने की नीयत उनके ऊपर चढ़ावे का प्रयास किया। बीच में आए खंभे को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इस्पेक्टर रविचंद्रवाल का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें