फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः भाजपा नेत्री रूबिया आसिफ खान पर फायरिंग

विज्ञापन
रुबिया आसिफ खान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के भाजपा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबिया आसिफ खान पर सोमवार देर रात फायरिंग हुई है। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपने पति के साथ बीमार सास को देखने उनके घर पर गई थी। घटना में रूबिया व उनके पति बाल-बाल बच गए। बाद में हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

वाकया देहली गेट क्षेत्र के शाहजमाल एडीए बिजलीघर के पास का है। मामूद नगर की रहने वाली रूबिया अपनेपति आसिफ खान के साथ अपनी बीमार सास को देखने गई थीं। तभी नामजद हमलावरों ने वहां आकर पहले पति से गाली गलौज शुरू की और जब बीच में रूबिया आईं तो तमंचे से फायर कर दिया। गोली घर की दीवार में जा लगी। लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर गाली व धमकी देते हुए भाग गए। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। इधर, भाजपा नेत्री समर्थकों संग थाने पहुंच गईं। जहां उनके पति की ओर से रंजिश में कुछ लोगों को नामजद कर तहरीर दी गई है। उसमें आरोप है कि रूबिया के देवर का एक परिवार से रिश्ता हुआ था। रूबिया के परिवार के भाजपा से जुड़े होने के कारण उन लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया और देवर को मुकदमा लिखवाकर जेल भेज दिया। अब उसी रंजिश में यह हमला हुआ है। देहली गेट पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें