फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू कैंपस में फिर दो बाहरी गुटों में मारपीट-फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बुधवार शाम दो बाहरी गुटों में फिर से मारपीट व फायरिंग की घटना हो गई। पुलिस के आने से पहले दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम गुलिस्तान पार्क के पास दो गुटों में बातचीत के दौरान किसी बात पर मारपीट हो गई। हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पर एएमयू सुरक्षा स्टाफ मौके पर दौड़ा और पुलिस भी आ गई। जब तक आरोपी भाग गए। सिविल लाइंस पुलिस ने सीसीटीवी में कुछ युवकों को भागते हुए कैद पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाम 4:30 बजे फायरिंग की आवाज सुनी। सीसीटीवी में स्कूटी सवार दो युवक और एक युवक बाइक पर सवार होकर आरएम हॉल की तरफ से होते हुए बाबे सैयद गेट से निकलते हुए दिख रहे हैं। इनको संदिग्ध माना है। कैमरे में फायरिंग होती नहीं दिखी है। यह भी संभव है कि बाइक के साइलेंसर से तेज धमाके की आवाज हुई हो। लेकिन फायरिंग मान कर जांच कर रहे हैं। एक कामरान नाम का युवक पहचान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें