फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दंपती गए भागवत सुनने, घेर में लगी आग, चार पशु-भूसा जलकर हुए राख

Sun, 05 May 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दंपती अपनी रिश्तेदारी में भागवत कथा सुनने गए थे। इसी बीच उनके घेर में अचानक आग लग गई। इससे घेर में बंधे चार पशु, पशुओं का भूसा, ट्रैक्टर का सामान व गेहूं से भरी टंकी जल गई।
विज्ञापन
घेर में लगी आग से सब जलकर हुआ राख - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में फसल, भूसा आदि के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन बरला के गांव ऊतरा में एक घेर के अंदर आग लग गई। आग में पशु, भूसा, ट्रैक्टर का सामान, गेहूं की टंकी जलकर राख हो गई। दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

5 मई को बरला के गांव ऊतरा निवासी एक दंपती अपनी रिश्तेदारी में भागवत कथा सुनने गए थे। इसी बीच उनके घेर में अचानक आग लग गई। इससे घेर में बंधे चार पशु, पशुओं का भूसा, ट्रैक्टर का सामान व गेहूं से भरी टंकी जल गई। गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ मंटूरी पुत्र बलवीर सिंह के अनुसार खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने आग से जले पशुओं का इलाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें