फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिलाध्यक्ष अजीत कौर सहित सात कर्मचारी नेताओं पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अजीत कौर सहित सात एंबुलेंस चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रात तक जनपद में सभी 79 एंबुलेंस को कार्यों में लगा दिया गया है। कुछ पुराने चालकों की छुट्टी कर एंबुलेंस पर नए चालकों को रखा गया है।
विज्ञापन

कंपनी बदलने पर एएलएस पर कार्यरत कर्मचारियों को न बदलने तथा वेतन में किसी भी तरह की कटौती न करने की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। सीएमओ आफिस द्वारा सात कर्मचारी नेताओं पर थाना महुआ खेड़ा में एफआईआर दर्ज करा दी है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अजीत कौर पुत्री बाबू सिंह निवासी खैर रोड, विपिन कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी मनीराजा, मथुरा, विक्रम सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी नगला मानसिंह, उदयपाल पुत्र सोमपाल निवासी लक्ष्यगंज, रामपुर, दिनेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी शाहबाद, रामपुर, श्रीकृष्ण पुत्र महेश चंद्र निवासी जैथरा, एटा एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेताओं पर कर्मचारियों को उकसाने, राजकीय कार्य में बाधा डालने और एस्मा लगने के बावजूद जीवन रक्षक सेवा बाधित करने का आरोप लगाया गया है। एंबुलेंस कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष अजीत कौर एवं कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य नेता फोन बंद कर भूमिगत हो गए हैं।
एंबुलेंस सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर अरशद ने सीएमओ को पत्र लिखकर सभी 79 एंबुलेंस को कार्य में लगाने की सूचना दी है।
उनका कहना है कि कुछ एंबुलेंस के चालक बिना बताए अनुपस्थित हैं, इसलिए उनको हटाकर उनके स्थान पर दूसरे चालकों को तैनात किया गया है। प्रोग्राम मैनेजर ने दावा किया है कि एंबुलेंस चालकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई द्वारा किया जा रहा था। अब नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा टेंडर जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। जिसकी वजह से करीब 1200 कर्मचारियों की नौकरी के ऊपर तलवार लटक रही है। इसके विरोध में एंबुलेंस चालक एवं इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। सभी एंबुलेंस को तालानगरी सेंट फिदेलिस स्कूल के पास के खाली मैदान में लगाकर धरना दिया था। मंगलवार रात को मैदान खाली करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें