कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में अब हर रोज सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई होगी। इसमें जनता से सीधे तौर पर जुड़े विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह तय समय पर उपस्थित होकर जनता की शिकायतों को सुनें। 24 घंटे के भीतर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही उन्होंने आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से और सही ढंग से करने के निर्देश दिए हैं।