भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन तीनों कृषि कानून वापस लेने पर देश के प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन करता है। लेकिन किसान हित में मांग करता हूं कि 75 सालों की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान जो कर्जदार है, उनका संपूर्ण कर्ज माफ करें व किसान आयोग की घोषणा जल्द से जल्द कर दे तो किसान की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने किसानों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। जिला उपाध्यक्ष ओम पाल सिंह ने कहा कि अभी कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा हुई जो कि सराहनीय कदम है। इस अवसर पर महानगर महामंत्री गोविंद सिंह, हिरदेश कुशवाह, राजेश प्रताप सिंह, बॉबी बघेल, ब्रजेश पाल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैठ पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने किसान विरोधी कानून वापस होने को किसानों की जीत बताया। समिति के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा जिस तरह से कानून लागू हुआ, उसी तरह से संसद सत्र में जब तक लिखित रूप से इसे वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक हम शांतिपूर्वक धरने पर बैठे रहेंगे। दरअसल यह जुमले बाजो की टीम है। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। धरना स्थल पर पूरन सिंह अहेरिया, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सूरज पाल सिंह, जितेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, रईस खान, मुस्ताक खान, राजेंद्र सिंह, लल्लू सिंह दिवाकर आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।