अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र के गांव धर्मपुर में देर रात लगभग 12 बजे अपने घर में सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृत किसान के सिर पर तीन-चार किसी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की और मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया।
विज्ञापन
बता दे गांव धर्मपुर के 36 वर्षीय नीरज पुत्र देशराज सिंह रात को अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे जब मृतक की बेटी नीतू शौच के लिए जगी तो पिता को घर में लगी समर के पास मृत लहूलुहान अवस्था में पड़े देखा। नीतू ने अपने घर वालों को जगाया और परिजनों ने तुरंत ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीओ खैर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। हत्या से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। किसान की एक पुत्री है 14 वर्षीय जो कक्षा 9 में पढ़ती है और दूसरा बेटा 12 वर्षीय जो कक्षा आठ में पढ़ता है।