फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नलकूप के करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जल्दगढ़ी उटवारा में शनिवार को खेत पर नलकूप को चालू करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। देवेश कुमार खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे। परिजनों बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देवेश कुमार (36) पुत्र करन सिंह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शनिवार शाम को अपने खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। खेत पर लगे नलकूप को चालू करते वक्त स्टार्टर में करंट आ गया। करंट से झुलसकर वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद जब उनके ताऊ सत्यवीर वहां पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। किसान को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात को डॉक्टरों ने देवेश को मृत घोषित कर दिया। देवेश अपने पिता के इकलौते बेटे थे। उन्होंने अपने पीछे सात व वर्षीय पुत्र और पुत्री को रोता हुआ छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें