फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेरेश्वर मंदिर पर लगेगा शिवभक्तों का मेला, 13वां भव्य रुद्राभिषेक 2 जनवरी को

Sun, 31 Dec 2023 08:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्री शिव भक्त सेवा समिति की ओर से  2 जनवरी को समिति द्वारा 13वां भव्य रुद्राभिषेक, विशेष पूजन व विशाल भोग-प्रसाद का खेरेश्वर मंदिर पर होगा। सुबह रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद राधा बल्लभ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य शिव बारात और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 बजे के बाद प्रसाद भोग लगा भक्तों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते श्री शिव भक्त सेवा समिति पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री शिव भक्त सेवा समिति की ओर से 31 दिसंबर को गांधी पार्क स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक मनीष अग्रवाल वूल ने बताया कि नए साल पर 2 जनवरी को समिति द्वारा 13वां भव्य रुद्राभिषेक, विशेष पूजन व विशाल भोग-प्रसाद का खेरेश्वर मंदिर पर आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पंकज धीरज ने बताया कि भक्तों को चिंता, भय, रोग, क्लेश मुक्त व धन-संपदा, यश-वैभव युक्त करने के लिए अनुष्ठान होगा। कमल अग्रवाल ने बताया कि नए साल पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ रहती है। इसके चलते यह आयोजन इस बार दूसरे दिन रखा है। 

अनुष्ठान स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। सुबह रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद राधा बल्लभ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य शिव बारात और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 बजे के बाद प्रसाद भोग लगा भक्तों को वितरित किया जाएगा। इस मौके पर अजय अग्रवाल, संजीव गुप्ता किराना, सतेंद्र गर्ग ‘कीरिंग’, ललित गुप्ता ‘शक्ति साईकिल’, विनोद अग्रवाल ‘आशा इंडिया’, गणेश विशाल अग्रवाल, ‘शिवांजली’, सुबोध अग्रवाल ‘मोनू’, सुमित वार्ष्णेय ‘जेपी मेडिकल’, हरि बाबू सिंघल ‘खाद’, विनीत गर्ग ‘ गर्ग ज्वैलर्स’, मुरली  ‘तिलकधारी’, पियूष अग्रवाल ‘ भारत टेंट’, अमित सिंघल ‘कलावती पैलेस’, कपिल गर्ग ‘शोभा मेडीकल’ एवं मृदुल अग्रवाल ‘सेवा भारती’ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें