फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फैक्टरी में करंट लगने कर्मचारी की मौत, किया हंगामा, मुआवजा देने के आश्वासन पर माने

Fri, 26 Sep 2025 04:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऊमरी धर्मपुर स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काम करते समय सचिन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्टरी पर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। मुआवजे के आश्वासन पर मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
मृतक सचिन कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस क्षेत्र के ऊमरी धर्मपुर के पास कपड़ा की एक फैक्टरी में 25 सितंबर को काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत किया।

विज्ञापन


कोतवाली के गांव नगला जैत निवासी सचिन कुमार (28) पुत्र प्रहलाद सिंह ऊमरी धर्मपुर के बीच बनी एक कपड़ों पर पेंट करने वाली फैक्टरी में काम करता था। परिजनों ने बताया है कि 25 सितंबर सुबह सचिन फैक्टरी में मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान मशीन में करंट दौड़ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की जानकारी होने पर परिजन फैक्टरी के गेट पर पहुंच गए। ग्रामीणों सहित उन्होंने हंगामा किया। काफी देर तक वह मुआवजे की मांग करते रहे। पुलिस ने लोगों को मुश्किल से शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन फिर से शव लेकर फैक्टरी पहुंच गए। यहां उन्होंने करीब तीन घंट हंगामा किया। शाम को मुआवजा देने के आश्वासन पर वह हटे। दो भाइयों में बड़ा था। उसने अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी को रोते हुए छोड़ा है। सीओ वरुण कुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें