फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेडिकल स्टोर पर नशीला पदार्थ बेचने का आरोप, जाम

सार

रोरावर के जलालपुर चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर पर नशीला पदार्थ बेचे जाने के विरोध में मेलरोज रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद तीन घंटे में जाम समाप्त हुआ। प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोरावर की जलालपुर चौकी क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर पर नशीला पदार्थ बेचे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मेलरोज रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाए जाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम को खोला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के साथ कुट्टू नामक नशीला पदार्थ बेचता है, जिससे लोग नशा करने के बाद उत्पात मचाते हैं, घरों में झगड़े हो रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस को दो साल में अनगिनत शिकायतें की हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर एक पूर्व जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार होने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि जाम खुलवा दिया है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थीं, पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। अब तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें