फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऑक्सीजन गैस प्लांट में सिलिंडर गिरने से धमाका, एक कर्मचारी घायल, दौड़े अफसर

Tue, 24 Sep 2024 10:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मैरिस रोड पर गली नंबर पांच में सुमन शर्मा द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर के गोदाम का संचालन किया जाता है। यहां से सिलिंडर की आपूर्ति शहर के अन्य अस्पतालों में होती है। सिलिंडर को एक गाड़ी में भरते हुए नोजल खुल गया। इससे धमाका हुआ
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के दुर्गाबाड़ी स्थित एक ऑक्सीजन प्लांट में 23 सितंबर को अचानक सिलिंडर गिरने से उसका नोजल खुलने से धमाका गया। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। जांच में सामने आया कि मैरिस रोड पर गली नंबर पांच में सुमन शर्मा द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर के गोदाम का संचालन किया जाता है। यहां से सिलिंडर की आपूर्ति शहर के अन्य अस्पतालों में होती है। 23 सितंबर को सिलिंडर को एक गाड़ी में भरते हुए नोजल खुल गया। इससे धमाका हुआ और मजदूर मामूली चोट लग जाने से घायल हो गया। 

जांच टीम ने इस गोदाम के अभिलेखों की पड़ताल की। इसमें सामने आया कि गोदाम स्वामी पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का लाइसेंस है। 2014 से इस गोदाम का संचालन किया जा रहा था। अब जांच टीम पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक लोधी ने कहा कि दुर्गाबाड़ी में कॉमर्शियल ऑक्सीजन प्लांट है। यह मेडिकल वाली ऑक्सीजन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें