इस बार टैक्स के छूट पर मेरी नजर है। क्योंकि वित्त मंत्री टैक्स के छूट को बढ़ाती हैं तो इससे सरकारी कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।-सुभाष सिंह, सुरेंद्र नगर, अलीगढ़
इस बार के केंद्रीय बजट में पुरानी टैक्स व्यवस्था को लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद है। इसमें आयकर की छूट सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करना, शामिल हो सकता है।-सौरभ सिंह चौहान, कुलदीप विहार, अलीगढ़
कुल मिलाकर बजट इस प्रकार होना चाहिए जिससे महंगाई को भी राहत मिले सरकार के पास बजट में तमाम योजनाएं होती है जिससे महंगाई पर कंट्रोल किया जा सकता है।-महेंद्र पाल शर्मा, संजय कॉलोनी, अलीगढ़
भले ही सरकार लग्जरी वस्तुओं की कीमत बढ़ा दें, मगर रसोई से संबंधित चीजों को नहीं बढ़ना चाहिए, इससे महंगाई बढ़ती है।-विजय सिंह, बौनेर, अलीगढ़
महिलाओं को घरेलू खर्चों से रोज जूझना पड़ता है। रसोई की तमाम ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिन्हें उन्हें खरीदनी पड़ती हैं। ऐसे में बजट रसोई महंगी करने वाला कतई नहीं होना चाहिए।-कृष्णा गुप्ता, कनवरीगंज, अलीगढ़
बजट के समय तमाम ऐसी चीज महंगी हो जाती हैं, जिससे महिलाओं को महंगाई से जूझना पड़ता है। इस बार के बजट से उम्मीद है कि सरकार महंगाई पर रोक लगाएगी।-प्रीति वार्ष्णेय, गांधीनगर, अलीगढ़