15 मई को तृतीय पाली यानी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बी.कॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा है। सीए ग्रुप (2) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 3 मई को होने वाली एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 4 मई को होगी। 15 मई को तृतीय पाली यानी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली बी.कॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा 17 मई को होगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बी.कॉम और एम.कॉम की परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है। यह मांग एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कुलपति से की थी।
विज्ञापन
एमएलसी ने कहा था कि बी.कॉम, एम.कॉम और सीए की परीक्षा की तिथि एक होने से विद्यार्थियों का नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि 3 मई को एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर के साथ सीए की परीक्षा और 15 मई को बी.कॉम छठवें सेमेस्टर के साथ सीए ग्रुप (2) की परीक्षा एक साथ है। दोनों परीक्षा एक दिन में होने से छात्र केवल एक ही परीक्षा दे पाएंगे।
15 मई को तृतीय पाली यानी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बी.कॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा है। सीए ग्रुप (2) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि 3 मई को होने वाली एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 4 मई को होगी। 15 मई को तृतीय पाली यानी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली बी.कॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा 17 मई को होगी।