फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी किसी पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं : अशोक अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि उद्यमी किसी भी राजनीतिक पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं। उनके लिए हर पार्टी का विकल्प खुला है।
विज्ञापन

अशोक अग्रवाल एक कार्यक्रम के सिलसिले में रविवार को शहर में आए थे। एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो पार्टी उद्योग एवं उद्यमियों का ख्याल रखेगी, उसपर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में 50 वर्षों से उद्यमी लीज की जमीन पर इकाई चला रहे हैं । भाजपा ने फ्री होल्ड का आश्वासन दिया था, जो पूरा नहीं हुआ। औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव है। 2017 में नए उद्योगों को सुविधाएं देने की घोषणा की गई थी। आज तक उसका बजट नहीं मिल पाया है।
हमारी बात ठीक से सुनी नहीं जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सुरक्षा, सड़क एवं बिजली में सुधार हुआ है । लेकिन उद्योग विभाग एवं अधिकारियों की वजह से उद्यमियों का कार्य नहीं हो रहा है। ऑफ लाइन मुलाकात के बिना आसानी से काम नहीं हो रहे हैं । आईआईए के अध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद में उद्यमियों के लिए चार-पांच सीट आरक्षित होनी चाहिए, ताकि उद्यमियों की बातें ठीक से सुनी जाए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में मेकेनिकल ताले बन रहे हैं। जबकि जमाना इलेक्ट्रॉनिक तालों की है। ताइवान की कंपनी अलीगढ़ आने को इच्छुक है। जल्द ही वहां की एक टीम आएगी और एसोसिएशन के सदस्यों से बातचीत करेगी। इस अवसर पर चेयरमैन शलभ जिंदल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोयल, दिनेश गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें