फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर दिखा उत्साह, बाइक रैली से राममय हुआ शहर

Sun, 31 Dec 2023 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संघ परिवार, विहिप, बजरंगदल, भाजपा, भाजयुमो, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी, सहकार भारती सहित अन्य सभी प्रकल्पों ने बाइक रैली निकाली गई। रैली में युवा श्रीराम के जयकारों के साथ भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन
बाइक रैली में युवा जोश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत वितरण आयोजन समिति द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में 30 दिसंबर को बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में शामिल युवाओं ने शहर को राममय कर दिया। रैली में युवा श्रीराम के जयकारों के साथ भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह जगह स्वागत हुआ। भगवान श्री राम के भजनों से उत्साह दोगुना हो रहा था। इस दौरान सुरक्षा व यातायात के पुख्ता प्रबंध रहे।

विज्ञापन


यात्रा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सासनी गेट महेश्वर इंटर कॉलेज से शुरू हुई। जहां सुबह से ही रामभक्तों का जुटना शुरू हो गया था। इस दौरान हर हाथ में भगवा ध्वज से पूरा इलाका राम मय दिख रहा था। श्रीराम का नाम गुंजायमान हो रहा था। संघ परिवार, विहिप, बजरंगदल, भाजपा, भाजयुमो, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी सहित अन्य सभी प्रकल्पों के युवा इसमें शामिल हुए। शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने किया। रैली हाथरस अड्डा, दुबे का पड़ाव, मीनाक्षी पुल होते हुए गांधी आई अस्पताल के सामने से होते हुए , किशनपुर तिराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग से निकलकर मैरिस रोड होते हुए सेंटर पॉइंट चौराहा, घंटाघर, नगर निगम, तस्वीर महल, जेल पुल होकर नुमाइश मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली देखने लिए लोग रोड के किनारे जमा हो गए। छतों से भी सभी रैली को देखते जयकारे लगा रहे थे। जगह जगह स्वागत के दौरान सडक़ों पर जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन



यातायात पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
बाइक रैली निकले के सााथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को संभालते हुए हर जगह यातायात पुलिस नजर आई। इस दौरान भारी वाहनों के फंसने से हल्के वाहनों को भी ब्रेक लग गया। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते दिखे। जाम के बचने को लेकर वैकल्पिक मार्गों की ओर से जा रहे थे, इससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई। वाहन आमने-सामने आने से भी जाम लगा। बाद में यातायात पुलिस ने सभी जगहों पर हालात नियंत्रित किए।

बाइक रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
श्री वार्ष्णेय विष्णुपुरी मंडल की ओर से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई वाहन रैली का स्वागत किया गया। इस दौरान रामघाट रोड स्थित राज मंदिर के पास स्वागत के लिए शिविर लगाया। जहां पदाधिकारियों ने बाइक रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर अमित गुप्ता, भूपेंद्र वार्ष्णेय, यतेंद्र कुमार, श्याम, प्रवीण टप्पल, अनिल वार्ष्णेय, शोभित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सहकार भारती के युवा का बाइक रैली में दिखा जोश

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती के विभाग संयोजक अंशुल राठौर ने बताया कि सहकार भारती के सह संगठन प्रमुख जन्मेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छात्रों के संग श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा हेतु जन जागरण बाइक रैली में बढ़चढ कर भाग लिया। 


ये रहे मौजूद
महानगर प्रचारक विक्रांत, आरएसएस जिला कार्यवाहक, अजय महानगर संघ कार्यवाहक, रतन विहिप कार्याध्यक्ष दिनेश शास्त्री, विहिप जिला मंत्री मुकेश राजपूत, विहिप जिला प्रचार प्रमुख प्रतीक रघुवंशी, मंयक कुमार, राहुल वर्मा, बजरंगदल से सह संयोजक अंकुर शिवाजी, दीपक राजपूत, करन चौधरी, देव सोनी, सचिन राघव, सहसंघ चालक देवेंद्र हनुमान, रतन कुमार मित्र , सहकारवाह पंकज, विधायक अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, मेयर प्रशांत सिंघल, रामअवतार शर्मा आरडीएक्स, प्रचार प्रमुख दलबीर सिंह,व्यवस्था प्रमुख संदीप अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच से मनोज कुमार, शशांक वशिष्ठ, विवेक सारस्वत, मानव महाजन , भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, आदर्श राज सिंह, अमित गोस्वामी, पीयूष सिंघल, हर्षद हिंदू, शशांक पंडित, बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, नानक राजपूत, विनय वाष्र्णेय, अतुल राजाजी, यश गोयल, संजीव गौड़, जितेंद्र दुबे, युवा मोर्चा नेता प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू, वैभव गौतम आदि तमाम लोग शामिल रहे।

बाइक रैली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, हितेंद्र उपाध्याय बंटी, अर्जुन सिंह भोलू, सौरभ चौधरी, लोकेश नागर, दीपक शर्मा आजाद, अनुज प्रताप भूरा, नितिन पनैठी, आदर्शराज सिंह, जितेंद्र बघेल, मोनू अग्रवाल, अमित चौधरी, शिवम शर्मा, प्रत्यक्ष पंडित, प्रतीक चौहान, मीनेश भारद्वाज, संजू बजाज, पंकज आर्य, पंकज दिवाकर, मोहित पंडित, विशाल देशभक्त आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें