लिखने में मात्रा, वर्तनी का रखना पड़ता है ध्यान
बोलने में हिंदी आज भी उतनी है सहज है लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर आते ही इसका अंदाज बदल जाता है। 'क्या कर रहे हो', kya kar rahe ho हो जाता है। शोधार्थी मो. आदिल, हिंदी विभाग, एएमयू कहते हैं कि मैं ज्यादातर अपने दोस्तों को रोमन हिंदी में मेसेज करता हूं। यह कीबोर्ड पर जल्दी टाइप हो जाता है और बातचीत भी आसान होती है। वे कहते हैं हिंदी बोलना आसान है, लेकिन लिखते समय वर्तनी, मात्रा और वाक्य संरचना का ध्यान रखना पड़ता है।
हिंदी में प्रयोग होने वाले अरबी शब्द
- कमीज, आदमी, किताब, तारीख, वक्त, इंसान, इमान, हिसाब, दुनिया
हिंदी में प्रयोग होने वाले फारसी शब्द
- आराम, जमीन, दिल, चादर, खुशी, शहर, दुकान, आमदनी, हफ्ता, नारंगी
हिंदी में प्रयोग होने वाले अंग्रेजी शब्द
- ऑफिस, स्टेशन, फिल्म, फोटो, बस, ट्रेन, टाइम, नंबर, हीरो, फर्स्ट क्लास, पंक्चर, एअरपोर्ट, ब्रेड, सैंडविच, कॉपी, टाइम, इंटरनेट, कंप्यूटर
हिंदी में प्रयोग होने वाले उर्दू शब्द
- कोशिश, मुश्किल, फायदा, नुकसान
अंग्रेजी में इस्तेमाल होने वाले शब्द
- लाठी, बंद, बंगला, पायजमा, गुरु, योग, कर्म, मंत्र, जंगल, लूट, ठग, अवतार