फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गांधी पार्क से हाथरस अड्डा तक हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते नगर निगम सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर को साफ-सुथरा एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान जारी है। नगर निगम की टीम द्वारा गांधी पार्क बस अड्डा से लेकर हाथरस अड्डा तक प्रमुख चौराहों के आसपास से अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि भीड़भाड़ वाले चौराहों के आसपास के सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना है। शहर में वेंडिंग जोन और नो पार्किंग जोन आदि बनाने हैं। अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसको ध्यान में रखते हुए गांधी पार्क अड्डा से मानिक चौक, मदारगेट और हाथरस अड्डा तक को देखा गया। अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही निशान लगा दिया जाएगा, जिसके आगे दुकान-ढकेल आदि लगाने की मनाही होगी। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें