अलीगढ़ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बमदाश कौड़ियागंज के व्यापारी राजेश वार्ष्णेय हत्याकांड का आरोपी है।
थाना विजयगढ़ इलाके में अकराबाद-विजयगढ़ रोड पर केलनपुर नहर पुल के पास देर रात यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश सिक्का को गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश सिक्का को अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि बीते दिनों कस्बा कौड़ियागंज के व्यापारी राजेश वार्ष्णेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में सिक्का का नाम सामने आया था। जबकि पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दो लोगों कमल अग्रवाल और रफीक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।