फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रैली निकाल कर्मचारियों-शिक्षकों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
मांगों को लेकर रैली निकालते शिक्षक व कर्मचारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच अलीगढ़ इकाई ने बाइक रैली निकालकर भाजपा सरकार को अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर अधिकार मंच के संरक्षक व पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं करती तो विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संरक्षक उदय राज सिंह ने कहा कि कर्मचारी, शिक्षकों के प्रति भाजपा सरकार संवेदनहीन है। मंच के संयोजक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अगर भाजपा सरकार आज के आंदोलन से नहीं मानती है तो 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानेगी गई तो आंदोलन और उग्र होगा। कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने संचालन किया। रैली में माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पेंशनर्स, कोषागार राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, पंचायत सफाई कर्मचारी, वाणिज्य कर विभाग, सिंचाई विभाग, आरटीओ, नलकूप विभाग, पीडब्ल्यूडी, आरईडी, लेखपाल, कलेक्ट्रेट कर्मचारी आदि विभागों व संगठनों के शिव कुमार सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, इंजी. जयपाल देवेंद्र कुमार यादव, चंद्रपाल सिंह, सुधीर कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें