फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वर्ण जयंती नगर में 16 घंटे बाद आई बिजली, मामूली आंधी ने खोली बिजली महकमे की पोल

Tue, 16 May 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्मार्ट सिटी का बिजली विभाग बिजली गुल होने पर बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने में 16 घंटे लगा देता है तो उसकी कार्य की गति पर सवाल तो उठेंगे ही। भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहें महकमे के अफसरों की बला से। मामूली आंधी बिजली महकमे की पूरी व्यवस्था को पल भर में उड़ा देती है।
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली जैसी फुर्ती एक मुहावरा है। काश इसी तरह की कुछ फुर्ती बिजली विभाग में भी होती। बिजली पारेषण की गति लगभग तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकेंड होती है। धरती की निचली कक्षा में स्थित उपग्रह 90 मिनट में पूरी धरती का एक चक्कर लगा सकता है। आप साधारण हवाई जहाज में बैठकर नई दिल्ली से न्यूयार्क 14 घंटे 32 मिनट में पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन


लेकिन स्मार्ट सिटी का बिजली विभाग बिजली गुल होने पर बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने में 16 घंटे लगा देता है तो उसकी कार्य की गति पर सवाल तो उठेंगे ही। भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहें महकमे के अफसरों की बला से। मामूली आंधी बिजली महकमे की पूरी व्यवस्था को पल भर में उड़ा देती है। वह भी तब जब न एक पोल गिरा, न तार क्षतिग्रस्त हुए। अगर प्रबल आंधी आए तो बिजली व्यवस्था का क्या हाल होगा समझा जा सकता है। 

स्वर्ण जयंती नगर के बाशिंदे प्रमोद श्रोत्रिय बताते हैं कि बिजली पहले भी जाती थी, लेकिन एक-दो घंटे में आ जाती थी। इस बार तो सभी रिकार्ड टूट गए। रात भर भीषण गर्मी में उबल कर स्वर्ण जयंती नगर में रहने वाले कई परिवार परेशान होकर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। देर शाम बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें