अगर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, लेख, फोटो, वीडियो आदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालेगा या शेयर करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रुप एडमिन भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कलक्ट्रेट भे लेकर सभी तहसीलों में जबरदस्त भीड़ रही। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा दमखम दिखा रहे हैं। प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया को भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में यदि किसी शरारती तत्व ने दुष्प्रचार किया तो पुलिस उसे जेल का रास्ता दिखा देगी।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को एसएसपी की ओर से सोशल मीडिया में प्रचार के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है। एसएसपी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, लेख, फोटो, वीडियो आदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालेगा या शेयर करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्रुप एडमिन भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। इसके लिए एसएसपी ने साइबर सेल को सोशल मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। सभी थानाध्यक्षों को सूचना पर तत्काल पहुंचने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत करने के लिए नंबर जारी किए हैं।