फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू, पहले दिन हुए 10 पदों पर 23 नामांकन

Tue, 12 Dec 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक-एक कर दावेदारों ने जुलूस निकाला और दीवानी भर में भ्रमण कर बार कार्यालय में नामांकन हुए।  इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। सर्वाधिक ताकत अध्यक्ष व महासचिव पदों के नामांकन के दौरान दावेदारों व समर्थकों के स्तर से लगाई गई।
विज्ञापन
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन करने जाते अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले की सबसे प्रतिष्ठापूर्ण बार दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव के लिए 12 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष-महासचिव सहित दस पदों के लिए 23 नामांकन हुए। सभी दावेदारों ने जुलूस के साथ नामांकन कर अपनी ताकत का अहसास कराया। 

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए अनूप कौशिक व काली चरन शर्मा ने, महासचिव के लिए दीपक बंसल, अनिल कुमार शर्मा, विनोद रावत, ठा. नरेंद्र सिंह, व राजेंद्र कुमार शर्मा ने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रवि कुमार शर्मा, संजय सहगल व देवेंद्र राघव ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद बाबू ने, संयुक्त सचिव प्रशासन पर गुंजन गुप्ता, राहुल शर्मा व पवन प्रताप सिंह ने, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए दिनेश कुमार व धर्मेंद्र कुमार ने, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर लक्ष्मी यादव ने नामांकन किया।

इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए मनोज सक्सेना, अशोक कुमार व आमिर अली, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर सतीश कुमार यादव व देव प्रकाश ने नामांकन किया है। अभी दूसरे दिन 13 दिसंबर को भी नामांकन की प्रक्रिया होगी। इधर, सुबह से ही दीवानी में चुनावी माहौल रहा। सुबह ग्यारह बजे के आसपास नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। एक-एक कर दावेदारों ने जुलूस निकाला और दीवानी भर में भ्रमण कर बार कार्यालय में नामांकन हुए।  इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। सर्वाधिक ताकत अध्यक्ष व महासचिव पदों के नामांकन के दौरान दावेदारों व समर्थकों के स्तर से लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें