फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: संपत्तिकर जमा न करने पर आठ घर सील, बड़े बकायेदारों से वसूले 15 लाख रुपये

Tue, 22 Oct 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में 200 बड़े बकायेदार हैं। संपत्तिकर जमा न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। जिन भवन स्वामियों और बकायेदारों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनकी सूची तैयार की गई है। जल्द उन पर भी तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
दुकान को सील करते नगर निगम के प्रवर्तन दल के जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपत्तिकर जमा नहीं करने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 22 अक्तूबर को कर जमा नहीं करने वाले आठ लोगों के घरों को सील कर दिया गया है। वहीं, शहर के चारों जोनों में बड़े बकायेदारों से 15 लाख रुपये वसूले गए हैं।

विज्ञापन

   
अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि जोन-1 में रमजानी खां से तीन लाख, असमद नसीह से 60,000 रुपये, विकास रोहित से 2,50,000 रुपये की वसूली की गई। जोन-2 में महावीर सिंह से 44,083 रुपये, धर्मवीर सिंह से 40,000 रुपये की वसूली की गई। मोहनलाल, महावीर सिंह, मुकेश कुमार, रक्षपाल सिंह, ओंकार यादव के घर पर तालाबंदी की गई है। 

 जोन-3 में सुल्ताना बेगम से 60,000 रुपये, अफसर जहां से 50,000 रुपये, अकीला बेगम से 30,000 रुपये, अलीगढ़ लॉक्स कंपनी से 50,000 रुपये, रफीउद्दीन से 50,000 रुपये, नासिर हुसैन जाहिद हुसैन से 25,000 रुपये, मौलाना कासिम से 40,000 रुपये की वसूली की गई। जोन-4 में उमेश कुमार, पुष्पा देवी, विमलेश कुमारी के घर पर तालाबंदी की गई। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में 200 बड़े बकायेदार हैं। संपत्तिकर जमा न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। जिन भवन स्वामियों और बकायेदारों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है, उनकी सूची तैयार की गई है। जल्द उन पर भी तालाबंदी की जाएगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने कर दाताओं से अपील की है कि वह अक्तूबर महीना समाप्त होने से पहले कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें