फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डीएम ने देखा अलहदादपुर का निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शुक्रवार को अलहदादपुर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम व आश्रम पद्घति के विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को काम समय में पूरा करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के लिए यूपीपीसीएल द्वारा बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। स्टेडियम परिसर में मनरेगा से 6 लेन का रनिंग ट्रैक जल्द ही बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अक्तूबर माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियम मिलने से उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। डीएम ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जरा सी लापरवाही या शिकायत उन पर भारी पड़ सकती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम आदि उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अलीगढ़। अलहदादपुर में 07 एकड़ क्षेत्रफल में 6.10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मिनी स्टेडियम का कार्य जल्द ही पूर्ण होने वाला है। युवा कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम में इनडोर गेम्स. बैडमिंटन, टेनिस के लिए वुडन फ्लोर युक्त हॉल बनाया गया है। मिनी स्टेडियम में रनिंग ट्रैक भी बनाया जा रहा है। इससे सुबह सड़कों पर दौड़ लगाने वाले युवक-युवतियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालय से विद्यार्थियों का होगा नैतिक विकास : डीएम
ग्राम अलहदादपुर में बनाए जा रहे कक्षा 06 से 10 तक के आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता आरके निरंजन ने बताया कि 480 विद्यार्थियों के लिए लगभग 05 एकड़ भूमि में 24.75 करोड़ रुपये की धनराशि से इस आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा आवंटित 2.50 करोड़ की धनराशि का व्यय करके बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है। मुख्य भवन का निर्माण कार्य आरंभ कराया गया है। डीएम ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो धनराशि आवंटन के लिए मेरे स्तर से भी पत्र प्रेषित कराया जाए। हर हाल में निर्धारित समयावधि 31 मार्च 2023 तक आवासीय विद्यालय का निर्माण पूर्ण कराकर इसे समाज कल्याण विभाग को हस्तगत कर दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें