फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रस्तावित स्मार्ट रोड का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर से एएमयू सर्किल तक प्रस्तावित स्मार्ट रोड का निरीक्षण स्मार्ट सिटी के चेयरमैन/मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं सीईओ गौरांग राठी ने किया। चेयरमैन गौरव दयाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों एवं ठेकेदार को तय सीमा के अंदर स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पूर्व नगर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश पटेल के समय से ही शहरवासी स्मार्ट रोड का इंतजार कर रहे हैं। आज तक काम शुरू नहीं हुआ। अधिकारी भी इस बात को अच्छी तरह समझते है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के चेयरमैन एवं मंडलायुक्त गौरव दयाल, स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी स्वयं प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. के आवास के पास गाड़ी रोककर दोनों अधिकारियों ने प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी के अधिकारी एवं ठेकेदार भी मौके पर मौजूद थे।
चेयरमैन एवं सीईओ अंडरग्राउंड केबल, साइकिल ट्रैक, पाथ वे का निर्माण, रोड की भौगोलिक स्थिति, इलेक्ट्रिक पोल और पेड़ों की शिफ्टिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण चीजों को मौका पर जाकर देखा। चेयरमैन गौरव दयाल ने ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट रोड परियोजना शहरवासियों के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस परियोजना के पूरा होते ही शहरवासियों को स्मार्ट साइकिल ट्रैक, अंडर ग्राउंड केबल के साथ-साथ स्मार्ट फुटपाथ की सुविधा मिलने लगेगी। सीईओ गौरांग राठी ने स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम को सभी प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ नगर निगम स्तर से आने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें