अनार के छिलके, झिल्ली और फूल में औषधीय गुण होते हैं और इसमें काफी मात्रा में टैनिन और एलेजिक एसिड जैसे यौगिक पाए जाते हैं। जबकि सहजन की पत्तियों में क्वेरसेटिन पाया जाता है जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। क्लोरोजेनिक एसिड छाल और फली में पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है और शरीर में इंसुलिन के स्राव को भी सकारात्मक कर सकता है। जबकि ग्लाइकोसाइड्स और काएम्फेरोल शरीर में हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने और इंसुलिन स्राव को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
अनार की झिल्ली के पाउडर से
- ब्लड शुगर कम की
- लिपिड प्रोफाइल सुधरी
- ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन कमी
सहजन के बीज से
- मधुमेह टाइप-1 में राहत
- ग्लूकोज नियंत्रण बेहतर हुआ
- दर्द और संवेदनशीलता में कमी आई
- ब्रेन ऊतकों में सुरक्षात्मक प्रभाव देखने को मिले
मधुमेह के लिए प्राकृतिक स्रोत फायदेमंद
अध्ययन में पाया गया कि प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त फाइटो केमिकल्स कई रास्तों से एक साथ काम करते हैं, जैसे—मधुमेह नियंत्रण, लिपिड मॉड्यूलेशन, एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा, सूजन कम करना और नसों की मरम्मत को बढ़ावा देना। यह हर्बल तत्व भविष्य में डायबिटिक न्यूरोपैथी की नई और सुरक्षित दवाओं के रूप में विकसित किए जा सकते हैं।