फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ में, करेंगे माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण

Mon, 07 Apr 2025 01:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वह नवीन आवासीय गोवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास भी करेंगे। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां सिंघारपुर में माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण और अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से सुबह 10:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे ग्राम हाजीपुर चौहट्टा, निकट रेलवे लाइन आगरा रोड पर नवीन आवासीय गोवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। 

11 बजे सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ परिसर में माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद हवाई मार्ग से दोपहर 2:15 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें