अतरौली कोतवाली के गांव तेवथू के निकट दो बाइकें टकरा जाने से महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
छर्रा के गांव सतरापुर निवासी मतीन पुत्र सगीर अपने साले शमशेर के पुत्र शौकीन और अपने बेटे जीशान की पत्नी शायना के साथ 6 अप्रैल दोपहर एक बजे बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। गांव तेवथू के पास अतरौली से आ रहे दूसरे बाइक सवार की उनसे टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर वसीम पुत्र सलीम निवासी मिर्दगान और अन्नू निवासी पहासू सवार थे। इस टक्कर से पांचों लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा सीएचसी अतरौली लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मतीन और अन्नू की हालत है।