फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 12 लोग आए डेंगू की चपेट में, बुखार पीड़ितों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शुक्रवार को 12 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। पिछले एक महीने में 93 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल अस्पताल सहित सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सा केंद्रों में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार का उपचार कराने पहुंचे 10 लोग डेंगू से पीड़ित थे। रिपोर्ट आने के बाद चिंता बढ़ गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से आठ नमूने जांच के लिए आए थे, जिसमें दो पॉजिटिव हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1820 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिसमें 80 से अधिक बुखार से पीड़ित थे। इसके अतिरिक्त इमरजेंसी में आए 12 बुखार के मरीजों को भर्ती किया गया है। बच्चा वार्ड में एक डेंगू सहित बुखार के 10 मरीज भर्ती हैं।
दीनदयाल अस्पताल में 922 लोग ओपीडी में पहुंचे, जिसमें 31 बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल में बुखार से पीड़ित 33 मरीज भर्ती हैं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी ताकत से जुटी हुई है। डेंगू एवं मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए सावधानी जरूरी है। कूलर के टंकी की नियमित सफाई करें या हो सके तो पंखे का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें