फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन पर सब्सिडी का मुद्दा उठेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा 18 नवंबर को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन में सब्सिडी से संबंधित मामला उठने की संभावना है। अलीगढ़ नोड में अभी तक 19 कंपनियों को 22 प्लाट आवंटित किया गया है। यूपीडा ने पहले इन कंपनियों को 25 फीसदी सब्सिडी देकर प्लाट का आवंटन किया है। बाद के उद्यमियों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है। इसको लेकर उद्यमी सांसद से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन दे चुके हैं। भाजपा के सम्मेलन में भी इस मुद्दे को उठाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा के महानगर संयोजक जयगोपाल वीआईपी ने भी बताया कि व्यापारियों का सम्मेलन होने जा रहा है। व्यापारियों से जरूरी मुद्दे उठेंगे। सम्मेलन की तैयारी में जुटे महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के नेताओं ने विभिन्न मार्केट में 28 इकाइयों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर व्यापारियों में जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। उनका कार्यक्रम अब स्थगित हो गया है। उनके स्थान पर प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें