फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दीपोत्सव के लिए अयोध्या रवाना 4335 दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए अलीगढ़ से 4335 दीपकों के पैकेट सोमवार को अयोध्या रवाना हो गए। इन दीपकों से भरे वाहन को डीएम सेल्वा कुमारी जे व मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव के लिए अलीगढ़ की हर ग्राम पंचायत से पांच-पांच दीपक एकत्र किए गए थे। इस प्रकार कुल 867 ग्राम पंचायतों से कुल 4335 दीपक एकत्र हुए। इन्हें जिला पंचायत राज कार्यालय में एकत्र कराया गया। यहां से यह दीपक वाहन द्वारा अयोध्या भेज दिए गए हैं। यह दीपक तीन नवंबर को लखनऊ में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रकाश बिखेरेंगे। बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद की हर ग्राम पंचायत से पांच-पांच दीपक एकत्र कर मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें