अमर उजाला फाउंडेशन व प्रथम दायित्व संस्था के सहयोग से शहर की सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने 11 हजार दीपकों से घंटाघर को रोशन कर दिया। जब एक साथ 11 हजार दीपक जले तो नजारा देखते ही बन रहा था। दीपकों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर मोहम्मद फुरकान व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने दीप जलाकर किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाग कर रहे लोगों ने 11 हजार दीपक जलाए। इन्हें जब सुव्यवस्थित ढंग से घंटाघर परिसर के सभी पार्क, गैलरी और बाउंड्रीवॉल पर रखा तो अयोध्या जैसा नजारा देखने को मिला। ऐसा लग रहा था कि प्रभु श्रीराम जल्द यहां आने वाले हैं, क्योंकि उन्हीं के स्वागत के लिए सबसे पहले दीपावली मनाई गई थी। दीपकों की रोशनी होते ही लोगों के बीच सेल्फी खींचने की होड़ मच गई।
इस कार्यक्रम में रॉबिन हुड आर्मी, सहयोग फॉर स्माइल व हैल्पिंग फॉर हैंड्स संस्था के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग रहा। कल्पना सिंह, मोहन राणा, गिरीश राणा, सतेंद्र कुमार, ईशा गुप्ता, साक्षी सिंह, आयुष चौहान, आयुष सिंह, सिमर, धीरज चौणरी, ममता, सबीहा, अर्चित, अर्पित राठी, शिवानी कश्यप, तनिष्का शर्मा, लावण्या शर्मा, राबिन हुड आर्मी से हर्ष गुप्ता, अनुभव गुप्ता, करिश्मा, सहयोग फार इस्माइल से शुभम देव, सत्यम वर्मा, पूजा देशमुख, भारत जैन पाटनी, गार्गी उपाध्यक्ष और प्रज्ञा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।