फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होम्योपैथिक डॉक्टर अपहरण कांड में बहस हुई पूरी, निर्णय 23 मार्च को

Tue, 07 Mar 2023 08:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामघाट रोड की साक्षी विहार कालोनी से 28 जनवरी 2021 को होम्योपैथिक डॉक्टर शीलेंद्र का 20 लाख की फिरौती के लिए अपहरण हुआ था। बदमाशों ने अगवा कर उन्हें कासगंज की कटरी में रखा था। मगर पुलिस दबाव के चलते 30 जनवरी की शाम उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के साक्षी विहार से फिरौती के लिए होम्योपैथिक डॉक्टर के अपहरण कांड में सोमवार को ट्रायल पूरा हो गया। एडीजे-प्रथम की अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सोमवार को पूरी होने के बाद अब 23 मार्च निर्णय की तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि दो वर्ष पुराने इस अपहरण कांड में हाईकोर्ट के निर्देश पर रोजाना गवाही चल रही थी। रामघाट रोड की साक्षी विहार कालोनी से 28 जनवरी 2021 को होम्योपैथिक डॉक्टर शीलेंद्र का 20 लाख की फिरौती के लिए अपहरण हुआ था। बदमाशों ने अगवा कर उन्हें कासगंज की कटरी में रखा था। मगर पुलिस दबाव के चलते 30 जनवरी की शाम उन्हें छोड़ दिया था।

इस मामले में पुलिस ने अनुज चौधरी उर्फ अन्नू निवासी राज विहार कालोनी क्वार्सी, अनुकल्प चौहान कासगंज मूल निवासी अचलपुर एटा, हिमांशु चौधरी साक्षी विहार क्वार्सी, मोहित चौधरी शंकर विहार क्वार्सी, अंकित शुक्ला नदरई गेट कासगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में ट्रायल एडीजे प्रथम की अदालत में शुरू हुआ है।
विज्ञापन


एडीजीसी रामकुमार ने बताया कि हाईकोर्ट से मुकदमे में दिन प्रतिदिन सुनवाई का आदेश प्राप्त हुआ है। उसी क्रम में लगातार गवाही जारी थी। सभी पक्षों की गवाही पूरी होने के बाद सोमवार को इस मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस भी पूरी हो गई। इसके बाद अब इस मामले में न्यायालय ने 23 मार्च निर्णय की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें