फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति सहित सास-ससुर पर रिपोर्ट दर्ज, भेजे जेल

Fri, 03 May 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के हरदुआगंज स्थित आजाद नगर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुराल वालों ने बताया कि नंदनी ने फंदे पर लटककर जान दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक नंदनी की शादी का फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के ढाई माह बाद ही एक विवाहिता का शव अपनी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सहित सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दादों थाना क्षेत्र के गांव वाजिदीपुर निवासी मूलचंद्र पुत्र चिरंजीलाल के अनुसार उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बेटी नंदनी का विवाह 17 फरवरी 2024 को गांव आजाद नगर निवासी राहुल पुत्र रामकिशोर के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। 3 मई सुबह चार बजे खबर मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। वह पहुंचे तो बेटी का शव ससुराल के आंगन पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पति सहित सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर सूचना पर सीओ अकमल खान, एसओ रवि चंद्रावल सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुराल वालों ने बताया कि नंदनी ने फंदे पर लटककर जान दी है। जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल फंदे से नीचे उतारा लेकिन मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें