दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज की विजेता टीम
- फोटो : CITY OFFICE
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे विपिन कुमार (अंडर-16) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज पहुंच गई है। सेमीफाइनल में प्रयागराज ने अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल को 15 रन से हराया।
शुक्रवार को निर्धारित 25 ओवर के सेमीफाइनल में प्रयागराज की टीम 24.1 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।
फैजान ने 22 रन व तन्मय ने 21 रन का योगदान दिया। अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के गेंदबाज विकास ने 5 विकेट व अदनान ने 2 विकेट चटकाए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के बल्लेबाजों ने प्रयागराज के गेंदबाजों की सधी गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। विकास (18) व शिवम (16) ने मैच में वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। पूरी टीम 22.5 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। प्रयागराज के अफ्फान ने 3 विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। शनिवार को प्रयागराज की टीम व अब्दुल क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ के बीच फाइनल होगा।