फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Examination Fee: परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी, ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट, विधि-बीएड, योगा की यह हुई डेट

Thu, 14 Mar 2024 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है।  स्नातक व परास्नातक में विलंब शुल्क के साथ 23 मार्च तक फॉर्म भरे जाएंगे। विधि, बीएड, योगा में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने स्नातक व परास्नातक का परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। पहले शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च थी। विलंब शुल्क के साथ 23 मार्च तक फॉर्म भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


सत्र 2023-24 स्नातक व परास्नतक सम सेमेस्टर की मुख्य व बैक की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट करने व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई थी। विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार छात्रहित में परीक्षा के लिए एमआईएस जनरेट करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च के बाद एमआईएस जनरेट करने और 21 मार्च के बाद  परीक्षा फॉर्म भरने पर 500 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क देय होगा। विलंब शुल्क के साथ एमआईएस जनरेट करने और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की जाती है। 23 मार्च के बाद परीक्षा फॉर्म भरना संभव नहीं होगा। 

विधि, बीएड, योगा की परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि भी बढ़ी
आरएमपीएसयू  के सत्र 2023-24  एलएलबी, बीएएलएलबी के तृतीय वर्ष, बीएड के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा व पूर्व परीक्षा, डीवाईएड परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट करने व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च कर दी है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है। 18 मार्च के बाद एमआईएस जनरेट करने और 21 मार्च के बाद परीक्षा फॉर्म भरने पर 500 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क देय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें