फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: शहर की सात सड़कें होंगी स्मार्ट, 113 करोड़ बजट मंजूर, टैंडरिंग प्रक्रिया हुई शुरू, ये सड़क बनेंगी

Thu, 14 Mar 2024 09:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर की सात सड़कों के निर्माण के लिए 113.25 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। जिसके सापेक्ष राज्यांश के रूप में पहली किस्त 44.91 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके लिए टैंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि आचार संहिता से पहले इनका निर्माण शुरू हो जाए।
विज्ञापन
बनेगी सड़क - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपत्ति कर वसूली में बेहतर वसूली अलीगढ़ शहर के विकास के लिए सहायक बन रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में बेहतर वसूली पर 113.25 करोड़ की धनराशि विकास कार्यों के लिए आवंटित की गई। जिससे शहर की सात मुख्य सड़कों को स्मार्ट बनाने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए टैंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि आचार संहिता से पहले इनका निर्माण शुरू हो जाए।

विज्ञापन


14 मार्च को उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) योजना के तहत नगर निगम अलीगढ़ में सात सड़कों के विकास कार्य के प्रस्ताव पर शासन ने सहमति दी है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि नगर निगम इतिहास में यह पहली दफा है, जब निर्धारित संपत्ति कर वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष शासन द्वारा चार गुना धनराशि विकास कार्यों के लिए दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 नगर निगम अलीगढ़ द्वारा रिकॉर्ड 25 करोड़ अधिक वसूली के सापेक्ष शासन द्वारा लगभग चार गुना धनराशि इस योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि सात सड़कों के विकास कार्य के लिए कुल धनराशि 113.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिसके सापेक्ष राज्यांश के रूप में पहली किस्त 44.91 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


ये सड़कें बनेंगी स्मार्ट

  • वार्ड 33, 49, 53, 74, 82 में रामघाट रोड मीनाक्षी पुल से क्वार्सी थाने तक 15.69 करोड़ से।
  • वार्ड 8, 15, 26, 69 गूलर रोड शहंशाह तिराहा से देहलीगेट चौराहे तक 16.95 करोड़ से।
  • वार्ड 11,15, 34 में खैर रोड हीरा नगर पुलिया से नादा चौराहा तक 22.72 करोड़ से।
  • वार्ड 54, 31, 30 में आईटीआई रोड बिजलीघर से बरौला पुल तक 18.06 करोड़ से।
  • वार्ड 49 बेगपुर मैरिस रोड अब्दुल चौराहा से केलानगर चौराहा तक 9.10 करोड़ से।
  • वार्ड 10, 37, 60, 68, 87 में रेलवे रोड जीटी रोड से अब्दुल करीम चौराहा, जामा मस्जिद होते हुए खटीकन चौराहे तक 13.35 करोड़ से।
  • वार्ड 33 व 82 में स्वर्णजंयती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड रश्मि पंकज के मकान तक 17.38 करोड़ से।


शहर के विकास में लोगों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। चौमुखी विकास के लिए संपत्ति कर वसूली के सापेक्ष शासन तीन गुना धनराशि देगा। इसलिए विकास कार्यों के लिए इसलिए ज्यादा से ज्यादा वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले जमा करें अपना संपत्ति कर। इसके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर विकास की रफ्तार पकड़ रहा है और हर गली मोहल्ले में विकास होगा।-प्रशांत सिंघल, मेयर
शहर के करदाताओं द्वारा जितना टैक्स दिया जाएगा तो शासन द्वारा वसूल किए गए टैक्स के सापेक्ष विकास कार्यों के लिए इस योजना तहत अतिरिक्त धनराशि आवंटित की जाएगी। इसलिए लोगों से अपील है कि कर अधिक से अधिक जमा करें और ये विकास में सहायक बनेगा।-अमित आसेरी, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें