फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आईफोन फटने से उड़ा डाटा, शादी एल्बम उड़ने से लगा सदमा, कंपनी को भेजा नोटिस, मांगा एक करोड़ का मुआवजा

Sun, 10 Sep 2023 12:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

फोन निर्माता कंपनी को पीड़ित की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। जिसमें 51 लाख रुपये हर्जाना और दोबारा शादी जैसा आयोजन कर वीडियो व फोटो एकत्र कराने के लिए भी धनराशि मांगी गई है। वहीं 29 हजार 500 रुपये मोबाइल की कीमत और 48 लाख रुपये मुआवजा पीड़ित के इलाज के लिए मांगा गया है। कुल 99 लाख 29 हजार 500 रुपये का मुआवजा कंपनी से मांगा गया है।
विज्ञापन
आईफोन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आईफोन फटने के कारण एक व्यक्ति ने निर्माता कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजा मांगा है। पीड़ित का आरोप है कि फोन के फटने से उसकी शादी की पूरी एल्बम फोन से गायब हो गई है, जिससे वह सदमे में आ गया। इस संबंध में कंपनी को नोटिस भेज पंद्रह दिन का समय दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित उपभोक्ता अदालत में वाद दायर करेगा।

विज्ञापन


अधिवक्ता चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया कि प्रेमराज सिंह पुत्र राजेंद्र पाल सिंह निवासी धनीपुर मंडी ने 14 जून को रेलवे रोड की एक दुकान से 29 हजार 500 रुपये में आईफोन खरीदा था। जुलाई में फोन अचानक गर्म होने लगा। जिसकी शिकायत उसने कंपनी से की। आरोप है कि शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। 12 अगस्त की सुबह जेब में रखा आईफोन अचानक फट गया। जिससे पीड़ित घायल हो गया। 

वहीं फोन से पूरा डाटा भी उड़ गया। फोन में पीड़ित की शादी की एल्बम सहित अन्य जरूरी कागजात थे। अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों को खोने के चलते पीड़ित की मानसिक हालत बिगड़ गई। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल से चल रहा है। फोन निर्माता कंपनी को पीड़ित की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


जिसमें 51 लाख रुपये हर्जाना और दोबारा शादी जैसा आयोजन कर वीडियो व फोटो एकत्र कराने के लिए भी धनराशि मांगी गई है। वहीं 29 हजार 500 रुपये मोबाइल की कीमत और 48 लाख रुपये मुआवजा पीड़ित के इलाज के लिए मांगा गया है। कुल 99 लाख 29 हजार 500 रुपये का मुआवजा कंपनी से मांगा गया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। ऐसा न करने पर पीड़ित उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें