फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान बोले- विद्युत कटौती की वजह से सूख रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की खराब आपूर्ति से किसान परेशान हैं। सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नियमित आपूर्ति की मांग की है। किसानों ने कहा कि लो -वोल्टेज की वजह से फसल सूख रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान न होने पर खड़ी फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसानों ने बताया कि उनके खेतों के लिए जंगल की लाइन टप्पल उपकेंद्र से आती है। सिमरौठी फीडर अत्यधिक ओवरलोड चल रहा है। सिंचाई न होने से सिमरौठी, पालर और मरोरगढ़ी गांव की फसलें सूख रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। चालू फीडरों से काटकर 8-8 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की। एसडीओ जयवीर सिंह ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण गांव में बारी-बारी से बिजली आपूर्ति संचालित की जा रही है। इस दौरान मोनू शर्मा, रामगोपाल, नेत्रपाल, राजबहादुर सिंह, मनवीर, संजू शर्मा, रोदास, दलजीत सिंह, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें